रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा

बिलासपुर। रेलवे जोन में 20 दिन में 43 हजार 710 ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। इन यात्रियों पर जुर्माना करके रेलवे ने 3 करोड़ 13 लाख रुपए रुपए का अतिरिक्त आय अर्जित कर लिया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ बिना उचित प्राधिकार अथवा निर्धारित नियमों के विरुद्ध सामान/लगेज ले जाने वाले यात्रियों के विरुद्ध भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडलों में विशेष एवं नियमित टिकट जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। दिनांक 01 सितम्बर 2026 से 20 सितम्बर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में चलाए गए टिकट जांच अभियानों के दौरान कुल 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई तथा रेलवे द्वारा ₹3,13,15,499/- की आय अर्जित की गई।टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। टिकट जांच दलों द्वारा प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित एवं वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान अपने टिकट/यात्रा प्राधिकार को सुरक्षित रखें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना रेलवे नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार अतिरिक्त किराया एवं दंड वसूला जा सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, रेल राजस्व की सुरक्षा तथा नियमसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *