नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर

बालोद। जिले में नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़ी पिकअप को धान से भरे ट्रक ने इतना जबरदस्त टक्कर मारा कि 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को धमतरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का है। आज दोपहर कांकेर– बालोद नेशनल हाईवे क्रमांक तीस में धमतरी जिले के सीमा के नजदीक मरकाटोला घाटी है। हाईवे में मरकाटोला घाटी में गणेश विसर्जन के लिए बुक की हुई पिकअप डीजे से बंधी हुई खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही धान से भरी ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप में 13 युवक सवार थे।पिकअप में सवार लोगों के अलावा ठोकर मारने वाला ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर लग गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 4 युवक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को धमतरी जिला के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में मृतकों का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की शिनाख्त के लिए शवों के पास मौजूद मोबाइलों के संपर्क नंबरो में संपर्क किया जा रहा है। हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बता दे नेशनल हाईवे क्रमांक तीस के मटकाटोला घाटी पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले महीने अगस्त में मुंबई से आई बाइक राइडर्स की टीम में शामिल 24 वर्षीया रिद्धि ठक्कर की भी यही हादसे में मौत हो गई थी। उनकी टीम बाइक से बस्तर जाने के लिए निकली थी।

बालोद पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 25/09/2026 को कवर्धा से जगदलपुर की तरफ जा रही स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 खराब होकर जिला बालोद के मरकाटोला घाट में खड़ी हुई थी। वाहन में सवार यात्रियों में से 02 व्यक्ति वाहन सुधारने हेतु मैकेनिक लेने के लिए धमतरी की ओर गये थे एवं खराब वाहन में कुल 13 व्यक्ति सवार थे। इसी दिनांक को समय प्रातः 11.30 बजे के आसपास रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 जिसमें गेहूं भरा हुआ था उसके चालक ने सड़क किनारे खड़ी हुई स्वराज माज़दा वाहन को लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से पीछे से ठोकर मारकर घसीटते हुए दुर्घटना कारित किया तथा कुछ दूरी बाद ट्रक भी पलट गई। घटना में मौके पर 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं 11 व्यक्ति घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। उपचार दौरान घायलों में से 04 व्यक्तियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं 07 घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना में अभी तक कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है एवं 07 व्यक्ति अभी उपचाररत है। घटना कारित कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों एवं घायलों की सूची पहचान उपरांत पृथक से भेजी जाएगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *