रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और लेखाधिकारी समेंत 171 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एक दिसंबर से आवेदन लिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा मई महीने में आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 171 पदों पर होने वाली परीक्षा में सबसे ज्यादा DSP के पद होंगे। इस परीक्षा में डीएसपी के 30 पद, डिप्टी कलेक्टर के 15, फाइनेंस अफसर के 10, सहायक संचालक के 11 पद, लेखा सेवा के 12 पद, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के 10 और नायब तहसीलदार के 30 पदों पर भर्तियां होगी। इनमें से 69 पद जनरल के होंगे, जबकि अनुसूचित जाति के 23, अनुसूचित जनजाति के लिए 54 और ओबीसी के लिए 25 पद होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को दो पालियों में होगी। वहीं मुख्य परीक्षा 26, 27. 28 और 29 मई को आयोजित की जायेगी। प्रारंभिक परीक्षा के आनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से भरा जाना शुरू हो जायेगा, 30 दिसंबर फार्म भरने की आखिरी तारीख होगी। 17 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा और 5 केंद्रों पर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। 45 साल तक के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
