महासमुंद। पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी आलू की बोरियों में 5 क्विंटल 40 किलो गांजा लेकर जा रहे थे। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। आरोपिओं के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस के तहत थाना बसना में कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ओड़िशा से गांजा की एक बड़ी खेप छोटा हांथी वाहन में ओडिशा से महासमुन्द्र होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द ने थाना बसना की पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले अभी एंट्री पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू कर दी। तभी पदमपुर ओडिशा से बसना महासमुन्द की तरफ से एक सफेद रंग का छोटा हाथी क्रमांक CG 10 AX 8958 आ रही थी। जिसे पलसापाली बैरियर बसना के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेंद्र श्याम पिता बुधराम सिंह बताया जो कि ग्राम आमाडोल थाना पेंड्रा का निवासी है। चालक सीट के बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवकुमार पिता कुंदेलाल ताडिया उम्र 32 वर्ष ग्राम तौली थाना गौरेला जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही का होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे। जवाबों में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली में आलू की बोरी में भरी हुई थी लेकिन गंजे की गंध आ रही थी। जांच करने पर आलू की बोरियो के नीचे ट्राली में 18 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। ट्राली से कुल 5 क्विंटल 40 किलो ग्राम गांजा जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
