रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हावड़ा-मुंबई मेल के AC कोच से 15 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया है। बैग में सोने और हीरे की नेकलेस सहित अन्य ज्वेलरी थी। बैग ओडिशा के कारोबारी का था। वह अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। इसी बीच किसी ने रास्ते में उनका बैग पार कर दिया। ट्रेन रायपुर पहुंचने पर GRP में FIR दर्ज कराई गई, जिसे रायगढ़ GRP को भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के राउरकेला निवासी अशोक अग्रवाल व्यवसायी हैं। वह रायपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के AC कोच A2 में परिवार सहित आ रहे थे। बुधवार रात करीब 2 बजे वे राउरकेला स्टेशन से ट्रेन में चढ़े और फिर लगेज रखने के बाद सो गए। तड़के करीब 4 बजे ट्रेन रायगढ़ से आगे खरसिया पहुंची तो अशोक की नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनका ब्लैक कलर का ट्रॉली बैग नहीं था।
बैग वहां नहीं देख उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद सभी ट्रेन में बैग की तलाश करते रहे, नहीं मिला तो टीटीई को इसकी सूचना दी। साथ ही लिखित शिकायत भी दी गई। ट्रेन के रायपुर पहुंचने पर मामला GRP को दिया गया है। बताया जा रहा है कि बैग में सोने की एक नेकलेस, एक डायमंड की नेकलेस, सोने की दो जोड़ी कान की बाली, एक डायमंड ईयरिंग सहित 15 लाख के गहने थे। फिलहाल CCTV फुटेज से स्टेशनों पर जांच की जा रही है।
ट्रेन में चोरी की वारदात के बाद RPF भी अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज से कुछ सुराग मिले है। इसके बाद RPF थाना प्रभारी राजेश वर्मा और GRP थाना प्रभारी भगत ने दो टीमें बनाई है। कोलकाता से लेकर नागपुर तक सूचनाएं साझा की गईं। संयुक्त टीम बनाकर उत्कल और साउथ बिहार ट्रेन में रायगढ़ से झारसुगुड़ा तक चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
