जशपुर। आयुष अग्रवाल पत्थलगांव जशपुर – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम सोखामुड़ा व दर्रीडीह के ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है। रायगढ़ सांसद गोमती साय के क्षेत्रीय दौरे में उन्हें ग्रामवासियों ने जानकारी दी कि उनके गांव में मोबाइल टावर नही है जिससे वे लोग आज भी डिजिटल इंडिया के जमाने मे बड़ी परेशानी का सामना कर रहे है तभी सांसद गोमती साय ने जिओ नेटवर्क के अधिकारियों को पत्र व्यवहार किया था जिसके बाद अब धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम सोखामुड़ा व दर्रीडीह में जिओ टावर लगाकर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है।

गांव में निवासरत लोगो का कहना है कि मोबाइल टावर सुविधा नही होने से हॉस्पिटल जाने के लिए एम्बुलेंस को भी फोन नही कर पाते थे गांव की समस्या शहर तक पहुंचाने में बहुत समय लग जाता था और नेट के माध्यम से मिलने वाली सरकार की योजनाओं की जानकारी भी नही हो पाती थी मोबाइल टावर लग जाने से अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।ग्रामवासियों ने जिओ टॉवर लगाकर मोबाइल सेवा शुरू करवाने के लिए सांसद गोमती साय का आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
