कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा नदिया के हांसखाली के फूलबाड़ी इलाके में शनिवार की रात को हुआ।

बताया जा रहा है कि उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। इसी बीच हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना हुई है। पुलिस दुर्घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। इधर प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि वाहन में मौजूद सभी लोग अपने परिजन के शव के दाह संस्कार के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे पत्थर लदे ट्रक को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। मेटाडोर में 20 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
