रायपुर। राजधानी में तेजी से कार चला रहे एक युवक ने दो स्कूटी और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। देर रात हुए इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


तेलीबांधा थाने के टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि कार चालक खमतराई निवासी सोनिक बग्गा तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए तेलीबांधा चौक से मैग्नेटो मॉल की ओर जा रहा था, इसी दौरान एक होटल में आयोजित मिस छत्तीसगढ़ कार्यक्रम से वापस लौट रही युवतियों की दो स्कूटी और एक बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार एक युवती नीता सिदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 4 अन्य रसिका पटले, रूपल पटले और रितिका पटले घायल हो गए है। ये तीनो सगी बहनें है। तेज रफ्तार कार के चालक ने सबसे पहले बाइक सवार दो युवकों फैजान और लक्की विनोदिया को टक्कर मारी थी। सभी दुपहिया वाहन सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर आ रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। इन सभी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनित बग्गा नशे में नहीं था मगर उसकी कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि एकाएक वाहनों के सामने आने के बाद वह अपनी कार पर काबू नहीं पा सका और उसने एक के बाद एक 3 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
