नशे के शौदागरों पर पुलिस का तगड़ा वार, गांजा के अलावा नशीली इंजेक्शन, टेबलेट, कफ सिरप का जखीरा बरामद

बिलासपुर। पुलिस ने SSP दीपक झा के नेतृत्व में नशे शौदागरों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मिनी बस्ती से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन, टेबलेट, कफ सिरप, सिरिंज जब्त किया है। इसके अलावा तोरवा और सीपत पुलिस 23 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने खुलासा किया कि नशे के सौदागरों से भारी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद हुआ है। नगदी 89 हजार रूपयों के अलावा करीब 13 लाख रूपयों का सामान बरामद किया गया है। सीपत और तोरवा थाना पुलिस ने अलग अलग प्रकरण मे 23 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे और साईबर सेल के संयुक्त प्रयस से मिनी बस्ती जरहाभाठा मे चल रहे नशा के अवैध कारोबार पर करवाई की गई और जुगनी कुर्रे के कब्जे से 21 नग कप सिरप, 80 नग रेक्सोजेनिक इंजेक्शन, 200 नग एविल इंजेक्शन, 10 नग डिस्पोवेन, 15 नग सिंरिंज बरामद किया गया। मिनी बस्ती जरहाभाठा में ही पुलिस टीम ने गोदावरी पात्रै के ठिकाने से 15 नग मेक्स कोफ सिरप, 20 नग रेक्सोजेनिक एम्पुल, 90 नग एविल इंजेक्शन, 7 डिस्पोवेन के अलावा 8 नग सिरिंज जब्त किया गया है। पुलिस कप्तान श्री झा ने बताया कि मिनी बस्ती से ही एक नाबालिक से 14 नग मैक्सोकोप, 50 नग टेक्सोजेसिक इंपुल, 110 नग एविल इंजेक्शन बरामद हुआ है। जबकि मिनी बस्ती के रहने वाले कृष्णा टंडन के ठिकाने 20 नग जब्त हुआ है। पकड़े गए चारो आरोपियों के पास से 4 नग मोबाईल, 4 स्कूटी और एक मोटर सायकल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसके अलावा एक कार समेत नगद रकम 86,200 रूपयों की बरामदगी हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,22 का अपराध कायम किया गया है। श्री झा ने जानकारी दी कि साइबर और सिविल लाइन पुलिस की एक अन्य टीम ने छापामार कार्रवाई करते मनोज कोशले के पास से 1000 नग नाइट्रोशन नशीली टेबलेट और नगदी 1950 रूपए जब्त किए है। इसके अलावा एक नाबालिग से 16 नग मैक्सकोप नशीली सिरप के अलावा 1600 रूपए बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21, 22 का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान में पत्रकरीं को बताया कि सिविल लाईन पुलिस टीम ने मिनी बस्ती क्षेत्र में ही धावा बोलकर शराब की अवैध बिक्री के आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस टीम ने आरोपी बंटी गहरवार और एक नाबालिग के पास से 35 पाव देशी प्लेन को जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध कायम किया गया है। सिविल लाईन पुलिस ने आबकारी अधिनयम की धारा 34(1)(क) का अपराध मनोज कुमार मिरी पर कामय किया है। जांच पड़ताल के दौरान मनोज कुमार के ठिकाने से पुलिस को 16 पाव देशी प्लेन शराब बरामद करने में सफलता मिली है। साथ शराब बिकी की रकम 250 रूपयों को बरामद किया गया है।

00 हेवैन पार्क मैनेजर गिरफ्तार

दीपक कुमार ने खुलासा में बताया कि नशा के खिलाफ छेड़े गए अभियान में हेवेन पार्क के मैनेजर जूना बिलासपुर निवासी तरूण शर्मा से 4 नग हुक्का पॉट, तंबाकु युक्त अलग अलग फ्लेवर का सामान जब्त किया गया है। जब्त सामाग्री की कीमत करीब 40 हजार रूपयों से अधिक है। हॉटल मैनेजर के खिलाफ धारा 4,6 कोटपा एक्ट का अपराध कायम हुआ है।

00 सीपत थाना–गांजा बरामद
27 नवम्बर को थाना सीपत में पुलिस कार्रवाई में कृष्ण कुमार पवार निवासी शिकारीपारा मटियारी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसी तरह तोरवा पुलिस ने 27 नवम्बर को ही कार्रवाई कर दिनेश दमाहे, सूरज सिंह, अजय चक्रवर्ती के संयुक्त कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई है। आरोपियों के पास से नगदी रकम 7000 रूपए, 8 नग मोबाईल और एक कार को जब्त किया गया है। पुलिस कप्तान झा ने बताया कि नशे के विरूद्ध चलाए गए सक्रिय अभियान मे पिचले 2 दिनों मे पुलिस टीम ने 14 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। पकड़े गए गए आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल है।

00 इनका रहा विशेष प्रयास

दीपक झा ने खुलासा किया कि पुरी कार्रवाई में थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, संजय बरेठ, जागेश्वर राठिया, सहायक उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, सौखीलाल वर्मा, आर. मनोज बघेल, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, महेद्र सोनकर, दिनेश कांत, संदीप कुर्रे, नवीन बाघडे, चंद्रहास श्रीवास, म.आर. बतीता श्रीवास, सुरूज बाई साईबर सेल से निरीक्षक कलीम खान, प्रदीप आर्या,उप निरीक्षक मनोज नायक, सागर पाठक, आर. तदबीर पोर्ते, मुकेश सिंह, नवीन एक्का, दीपक यादव, विकास राम, थाना सरकंडा से बलबीर सिंह, विवेक राय, तखतपुर से तरूण केशरवानी तोरवा से शोभित केवर्त, सिरगिट्टी से असफाक खान, सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *