कोरबा। एसईसीएल की खदानों के भारी वाहनों से डीजल की चोरी करने को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार शुरू हो गई है। रविवार की रात कुसमुंडा में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के सुमित कुमार पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नया बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार चौधरी अपने साथी दुजराम साहू के साथ किसी काम से बाइक पर कोरबा गया था। कुसमुंडा में रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवको ने सुमित पर फायरिंग की जिसमें उसके पैर में एक गोली लगी है। घायल होने के बाद वह भी मौके से किसी तरह अपनी जान बचा के भागा और एक बोलेरो गाड़ी को रुकवा कर अस्पताल तक पहुचा है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर के द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि आज दिनांक 28-11-21 के रात्रि में करीब 10 बजे रेलवे साइडिंग कुसमुंडा के पास आरोपी राजा खान,अशरफ खान और अभिषेक आनंद के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण झगड़ा कर किसी ने जांघ में गोली मार दिया है ।
प्रार्थी सुमित चौधरी को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा भेजा गया है ,हालत सामान्य है । मामले में थाना कुसमुंडा में अपराध क्र 569/2021 धारा 307 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है। आहत को आई चोट की प्रकृति , एक्स रे रिपोर्ट एवम अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस लड़ाई में साजिद खान जहां पर्दे के पीछे रहकर अपने व्यवसायिक विरोधियों को फंसाने और निपटाने की कवायद में जुटा हुआ है वहीं ऐसे नाम भी लिए और लिखाये जा रहे हैं जिनका कल रात की घटना से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि SECL की खदानों में चलने वाले भारी वाहनों से डीजल चोरी का धंधा यहां कई सालों से चल रहा है। डीजल की चोरी में ही कई लोग करोड़पति हो गए गया। मोती कमाई के देखते हुए डीजल चोरी के इस धंधे में कई गट बन गए है। सारे गुट एक दूसरे के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के ऊपर हमला कराते रहते है। रविवार रात ऊ हुई गोलीबारी भी इसी का हिस्सा मन जा रहा है। सरकारी संपत्ति को होने वाले नुकसान के मामले में एसईसीएल खदानों की सुरक्षा के लिए लगाए गए तमाम उपाय और विशेष बल के जवानों की निष्क्रियता भी कहीं ना कहीं सामने आ रही है। एसईसीएल प्रबंधन को भी इस तरह की घटनाओं के प्रति सजग और सतर्क होकर काम करना होगा।
0 दर्ज हुई एफआईआर
अब तक की मिली जानकारियों और पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सुमित कुमार चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी तिफरा बिलासपुर के द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि 28-11-21 के रात्रि में करीब 10 बजे रेलवे साइडिंग कुसमुंडा के पास आरोपी राजा खान, अशरफ और अभिषेक आनंद के द्वारा पूर्व रंजिश के कारण झगड़ा कर किसी ने जांघ में गोली मार दिया है। सुमित चौधरी को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा भेजा गया है ,हालत सामान्य है। मामले में थाना कुसमुंडा में अपराध क्र 569/2021 धारा 307 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
