बालोद। जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केंद में टोकन लेने पहुंचे किसानों के बीच भगदड़ की गंभीर खबर सामने आई है। यहां एक साथ चार गांव के किसान टोकन लेने पहुंच गए थे। जब प्रबंधक के समिति का दरवाजा खोला तो पहले टोकन कटाने के लिए किसानों के बीच होड़ लग गई। भगदड़ में कई किसानों के अलावा महिलाओं के घायल होने की सूचना है।

पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में प्रबधंक की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है। एक साथ 4 गांव के लोगो को टोकन के लिए बुला लिया। छोटे से गेट के सामने सैंकड़ो किसान सुबह से ही आने लगे थे। सुबह 10 बजते तंक खरीदी केन्द्र में टोकन के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। इस भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। जब खरीदे केंद्र का गेट खुला तो किसानों के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाओं को चोट आई है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस की टीम पहुची है। गंभीर रूप से घायल: अन्यसुइया बाई, शांति बाई निषाद, खेमिन बाई, मनभा बाई, सोना यादव, माखन रामेश्वरी सोरी, गनेशिया बाई, ललिता बाई, कमलेश्वरी केश्वरी गंगा रेखा साहू, मीरा मुलिया, कुंवर सिंह नरबद बाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में इन सभी का इलाज किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
