नई दिल्ली। मानसून सत्र में हंगामा करने वाले 12 सांसदों को शीत कालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद सभी 12 संसद सीत कालीन सत्र के किसी भी बहस में शामिल नही हो सकेंगी। इंश्योरेंस बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। यह कार्यवाही शीतकलीन नहीं बल्कि संसद के मॉनसून सत्र से संबंधित है। मॉनसून सत्र में हुए हंगामे पर एक्शन लेने का काम शीतकालीन सत्र के पहले दिन किया गया है। इस कड़ी में मॉनसून सत्र में हंगामा करने वाले 12 सांसदों को राज्यसभा से पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद ये सांसद शीतकालीन सत्र में सदन की किसी भी कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। इन सांसदों को मॉनसून सत्र के दौरान 11 अगस्त को राज्यसभा में हंगामा करने के कारण निलंबित किया गया है। इन निलंबित सांसदों में छत्तीसगढ़ कांग्रस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी सहित तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के 12 सांसद शामिल हैं। निलंबित राज्यसभा सांसदों में छत्तीसगढ़ के भी दो सांसदों के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा को भी पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के 6, टीएमसी के 2, शिवसेना के दो और लेफ्ट के 2 सांसद शामिल हैं।
11 अगस्त को इंश्योरेंस बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ था। संसद के अंदर खींचातानी भी होने लगी थी। आलम ये हो गया था कि मामले को शांत कराने के लिए मार्शलों को बुलाना पड़ गया था। उस दिन हुए हंगामे पर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा था कि ‘जो कुछ सदन में हुआ है, उसने लोकतंत्र के मंदिर को अपवित्र किया है।
00 इन 12 सांसदों को किया गया निलंबित
एलामरम करीम (सीपीएम)
फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)
छाया वर्मा (कांग्रेस)
रिपुन बोरा (कांग्रेस)
बिनय विश्वम (सीपीआई)
राजामणि पटेल (कांग्रेस)
डोला सेन (टीएमसी)
शांता छेत्री (टीएमसी)
सैयद नासिर हुसैन (कांग्रेस)
प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना)
अनिल देसाई (शिवसेना)
अखिलेश प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
