रायपुर। राजधानी में पुलिस ने वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। प्रार्थी डाॅ. रामचन्द्र रामटेके ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह हैप्पी होम्स कालोनी महावीर नगर रायपुर में अपने परिवार सहित रहता है। वह पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है। 21नवम्बर को घर में ताला लगाकर पत्नि व बच्चों के साथ ऊर्जा पार्क घुमने गया था। शाम को वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला गायब था, घर का दरवाजा खुला हुआ था एवं हाॅल व बेडरूम की लाईट जल रही थी। प्रार्थी अपने बेडरूम में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तथा बेडरूम में रखें लकड़ी के आलमारी का लाॅक टुटा हुआ था।

आलमारी के अंदर रखें एक बडे गोदरेज कंपनी का लाॅकर था जिसके अंदर सोने – चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम था लेकिन लाॅकर नहीं था। इसके साथ ही घर में रखें 01 नग लैपटाॅप, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का डी.व्ही.आर., 01 नग डी.टी.एच. सेट-अप बाॅक्स एवं 02 नग लेडिस घड़ी भी नहीं था। अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश के लाखों रुपए के गहने और समान चोरी कर ले गए है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 267/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया गया। उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पिरदा चौक विधानसभा निवासी अखिलेश कुमार बंगोलिया जो शातिर चोर है तथा चोरी के कई प्रकरणों में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, घटना दिनांक को एक अन्य लड़के के साथ घटना स्थल के पास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अखिलेश बंगोलिया की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही गई, अंततः अखिलेश बंगोलिया को पकड़ने में सफलता मिली। अखिलेश बंगोलिया से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर वह लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करता रहै। कड़ाई से पूछताछ करने पर अखिलेश बंगोलिया ने अपने साथी नारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। इसके बाद घटना में संलिप्त आरोपी नारायण यादव को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 180 ग्राम, चांदी के जेवरात 138 ग्राम, नगदी रकम 60,500/- रूपए, रेकी में प्रयुक्त आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/8698, एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम यू/7760 तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एन जे/6724 जुमला कीमती लगभग 15,90,500/- (पन्द्रह लाख नब्बे हजार पांच सौ रूपए) जप्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे लोग तिजोरी से रकम व जेवरात को निकालने के बाद तिजोरी, लैपटाॅप एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के डी.व्ही.आर. को चंदखुरी स्थित एक तालाब में फेंक दिये है। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा गोताखोरों की मदद से तालाब से तिजोरी को बरामद किया गया एवं लैपटाॅप व सी.सी.टी.व्ही. कैमरे का पता नहीं चल पाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अखिलेश बंगोलिया शातिर चोर है जो पूर्व में भी कलेक्टर के घर चोरी करने सहित चोरी के अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. अखिलेश कुमार बंगोलिया पिता हीरोल्ड बंगोलिया उम्र 28 साल निवासी पिरदा चौक थाना विधानसभा रायपुर।
02. नारायण यादव पिता गुलाल यादव उम्र 18 साल निवासी सत्यम नगर भाटापारा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
