बेमेतरा। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। तहसीलदार को थान खम्हरिया नगर पंचायत के एक वार्ड में उप चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोसकर विलास संदीपान ने एक आदेश जारी कर मोहन लाल झारिया प्रभारी तहसीलदार, थान खम्हरिया एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने निलंबन आदेश में कहा है कि मोहन लाल झरिया द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही छ.ग. सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) अधिनियम 1966 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर पंचायत थान खम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 में उपचुनाव के लिए प्रभारी तहसीलदार थान खम्हरिया को रिटर्निंग ऑफिसर के रुप मे दायित्व सौंपा गया था। निलंबन अवधि में मोहन लाल झारिया, नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला बेमेतरा में रखा गया है। मोहन लाल झारिया के निलंबन के कारण हेमंत कुमार पैकरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार थान खम्हरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
