भाटापारा। एक और चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। कंपनी अल्प समय मे ही रकम दुगना करने का झांसा देकर सैकड़ो लोगों को अपना शिकार बनाया और पैसा लेकर फरार हो गया।

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्र 475/2019 धारा 420, 34 भादवि धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 2013 की धारा 3, 4, 5 व छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत आज 01 दिसम्बर को चिटफंड कंपनी सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर वकील सिंह बघेल पिता नाथूराम बघेल को प्रीत विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डायरेक्टर देवपुरा तहसील अटेर जिला भिंड मध्य प्रदेश का निवासी है। चिटफंड कंपनी द्वारा लोगों को एक निश्चित समय अवधि में पैसा दुगुना करने का लुभावनी लालच देकर पैसा निवेश करवाया गया था।थाना भाटापारा ग्रामीण में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी से लगभग 22 लाख रुपए की राशि का एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त इस चिटफंड कंपनी से कलेक्ट्रेट कार्यालय में केवल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से ही लगभग 6000 आवेदन में लगभग 13 करोड़ रुपए की धनराशि वापसी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। बलौदाबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार डायरेक्टर वकील सिंह बघेल से अभी पूछताछ की जा रही है। चिटफंड कंपनी द्वारा रायपुर, राजनांदगांव धमतरी, बनारस, अलीगढ़, दिल्ली, भोपाल आदि स्थानों पर अचल संपत्ति भी अर्जित किया गया है। उक्त संपत्ति को चिन्हांकित कर कुर्की करने की कार्यवाही बलौदाबाजार पुलिस द्वारा किया जा रहा है। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक रोशन राजपूत थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक समीर शुक्ला, आरक्षक बसंत साहू, छालो खुराना, अरविंद कौशिक एवं महिला आरक्षक सीता मरावी द्वारा लगातार 03 हफ्तों तक नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में कैंप कर चिटफंड के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
आरोपी: चिटफंड कंपनी सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर- वकील सिंह बघेल पिता नाथूराम बघेल निवासी कारक देवपुरा तहसील अटेर जिला भिंड मध्यप्रदेश
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
