जशपुर – रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय की मांग के बाद अब जशपुर जिले के पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट शुरू करने को लेकर जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है आपको बता दे कि पत्थलगांव व बगीचा से जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण क्षेत्र की जनता को लंबी दूरी तय कर राजस्व मामलों के निराकरण के लिए जशपुर जाना पड़ता था।

सांसद गोमती साय क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए पिछले दिनों जिला सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान जशपुर कलेक्टर से पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट खोलने को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद अब कलेक्टर जशपुर ने पत्थलगांव व बगीचा में लिंक कोर्ट खोलने संबंधी आदेश जारी कर दिया है आदेश के परिपालन में जशपुर अपर कलेक्टर महीने के पहले व तृतीय सप्ताह के गुरुवार को पत्थलगांव में और महीने के द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह के गुरुवार को बगीचा में लिंके कोर्ट लगाकर जनता की समस्या का निराकरण करेंगे। कलेक्टर जशपुर के जारी आदेश के बाद क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्र की जनता ने सांसद गोमती साय व कलेक्टर जशपुर का आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
