बिलासपुर। संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने गुरुवार को जांजगीर जिले के तिलई धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में उन्होंने किसानों से खुद चर्चा की तब किसानों ने उनसे कहा- धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी है। टोकन सिस्टम होने से धान बेचने के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ रहा है। और अपनी बारी आने पर धान की तौलाई करा रहें है।
संभागायुक्त ने आज जांजगीर जिले में सेवा सहकारी समिति तिलई के धान खरीदी केन्द्र का जायजा लिया। इस केन्द्र में धान विक्रय हेतु पहुंचे किसान बहुत उत्साहित थे। उन्हे मिले टोकन के अनुसार बिक्री हेतु आज वे केन्द्र पहुंचे थे। संभागायुक्त ने उनसे खरीदी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। खरीदी केन्द्र के प्रभारियो को भी धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा किसानों को न हो इस बात का ध्यान रखते हुए पूरी खरीदी अवधि तक बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। डाॅ. अलंग ने बारदाने की स्थिति केी समीक्षा की। उपार्जन केन्द्र प्रभारी से कहां की किसानों को स्वयं के बारदाने में धान लाने के लिए प्रोत्साहित करें।
डाॅ. अलंग ने खरीदी केन्द्र में रखे नमीमापक यंत्र का देखा। समितियो में नये यत्रं दिये गये है। उन्होनें सभी खरीदी केन्द्रों में उपयोग में लाये जा रहे पुराने यंत्र को बदल कर अच्छी गुणवत्ता के नये नमीमापक यंत्र का उपयोग करने का निर्देश दिया जिससे धान की नमी की शुद्धता से पता लगाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ जांजगीर के कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
