शिवरीनारायण। धर्म एवं अध्यात्म की पावन धरा शिवरीनारायण में श्री सीताराम विवाह महोत्सव आठ दिसंबर को मनाया जाएगा प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर में प्रति वर्षानुसार 8 दिसंबर 2021 तदनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को श्री सीताराम विवाह महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जावेगा। इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। इस अवसर पर शाम 4:00 बजे शिवरीनारायण मठ से धूमधाम के साथ भगवान श्री सीताराम जी की बारात शोभा यात्रा के रूप में नगर भ्रमण के लिए निकाली जावेगी। जो विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए शाम 6:00 बजे मठ मंदिर पहुंच करके वैवाहिक मंच में परिणित होगा, यहां विधि पूर्वक भगवान का विवाह उत्सव मनाया जाएगा, उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण मठ में हर वर्ष संगीत मय श्री राम कथा एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन होता है किंतु कोरोना संक्रमण काल के कारण यह विगत वर्ष से प्रभावित हुआ है, केवल विवाह पंचमी को श्री सीताराम विवाह महोत्सव ही आयोजित हो रहा है इसी सिलसिले में यह आयोजन 8 दिसंबर को संपन्न होगा जिसमें श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज संत महात्माओं, श्रद्धालु जन एवं नगर वासियों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
