दुर्ग। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक इनोवा कार से शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओपी पाल, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बोरतलाव अब्दुल समीर के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें जिला राजनांदगांव के सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थाई चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग, पेट्रोलिंग और मोबाइल चेक पोस्ट चेकिंग की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी बीच 1 दिसंबर को आकस्मिक मोबाइल चेकिंग की जा रही थी तभी थाना बोरतलाव के स्टाफ को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली। इसी दौरान महाराष्ट्र सीमा की ओर से छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश करती हुई एक इनोवा वाहन सीजी 07 एके 8106 दिखाई दी। जब पुलिस की टीम ने जांच के लिए इनोवा को रोक तो उसमें से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस को इनोवा से 30 पेटी अंग्रेजी शराब मिली जो अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। जब्त शराब की कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध परिवहन में संलिप्त इनोवा वाहन कीमती आठ लाख पचास हजार कुल कीमती 10 लाख 45 हजार को जप्त करने के साथ आरोपी विनोद साहनी उर्फ कल्लू पिता स्वर्गीय श्याम बिहारी उम्र 29 साल निवासी मल्लाह पारा थाना सुपेला दुर्ग को गिरफ्तार किया है। जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 83 /2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
