रायपुर। बलौदा बाजार के पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक के साथ गाली-गलौच क्या किया सरकार ने कई जिलों के IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। नए आदेश के अनुसार पारुल माथुर बिलासपुर जिले की SP होंगी।
राज्य सरकार ने कई जिलों के एसपी बदल दिए हैं। आरक्षक से दुर्व्यवहार करने वाले बलौदा बाजार के एसपी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दीपक झा को बलौदा बाजार का SP बनाया गया है। जबकि बिलासपुर में उनका काम अच्छा था। वे लगातार क्राइम को कंट्रोल करने में लगे हुए थे। वहीं गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को बिलासपुर भेजा गया है। आरक्षक से दुर्ब्यवहार करने वाले SP बलौदा बाजार को जांजगीर में सशत्र बल 11वीं वाहनी भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि बलौदा बाजार जिले के एसपी आईके एलेसेला और आरक्षक बम्हानंद देवांगन का कथित ऑडियो मामले में आरक्षक बम्हानंद ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा था। आरक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वायरल आडियो में सुनाई दे रही आवाज उसकी खुद की और एसपी साहब की है। आरक्षक ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसे बार-बार नोटिस के माध्यम से परेशान किया जाता रहा। घर में माता-पिता भी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। घर की परेशानी के साथ-साथ अधिकारी भी परेशान कर रहे हैं। मामले को लेकर उच्च अधिकारी से शिकायत किये जाने के सवाल पर आरक्षक बम्हानंद ने कहा कि उनके ऊपर बंधन है। पुलिस विभाग के नियम कानून से बंधे होने के कारण कोई भी बात खुलकर नही कह सकते हैं। आरक्षक ने उच्च अधिकारियों के द्वारा आरक्षकों का शोषण किये जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
