भिलाई। सहेली ज्वेलर्स के पांच ठिकानों पर DRI की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई पूरी करने के बाद जब टीम लौट रही थी तो संचालकों ने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस की मदद से टीम के सदस्य बाहर निकले।

सहेली ज्वेलर्स के 5 ठिकानों पर डीआरआई टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। साथ ही दुकान संचालकों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की और उन्हें बांधने का प्रयास भी किया गया। सूचना पर पहुंची दुर्ग पुलिस के साथ भी झूमाझटकी की गई।जानकारी के मुताबिक (Bhilai) सहेली ज्वेलर्स के 5 ठिकानों में एक दुर्ग और भिलाई के दुकान के साथ कारखाने और मकान पर डीआरआई यानी कि (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने घर के सदस्यों के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। साथ ही घर के अंदर से किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने दस्तावेज और कई अहम डॉक्यूमेंट खंगाल कर जब्त कर लिया है। जांच के दौरान यहां से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी सहित प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के दस्तावेज दुकान संचालक टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने सोने-चांदी, दस्तावेज और संबंधित सामान जब्त कर लिए। जब देर रात टीम सामान लेकर निकलने लगी तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया झूमाझटकी की और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। तब अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस की मदद ली और जैसे-तैसे वहां से बाहर निकले।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
