रायगढ़। 12 दिन पहले सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने DSP को गिरफ्तार किया गया है। DSP की गाड़ी के नीचे आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी तब गाड़ी वही चला रहे थे। कार्रवाई नहीं होने से लोग पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रही थी।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक डीएसपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरसअल 12 दिन पहले सड़क हादसे में डीएसपी की गाड़ी से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी मामले में डीएसपी की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पिछले 22 नवंबर को 12 साल का लव्य मोदी सायकल से स्टेडियम रोड की तरफ जा रहा था। तभी सड़क पर खड़ी एक कार के चालक ने अपना दरवाजा खोल दिया जिससे टकराकर सायकल सवार लव्य सड़क पर गिर गया और वह सामने से आ रही डीएसपी की गाड़ी की चपेट में आ गया था। इस दुर्घटना में जहां गंभीर रूप से घायल बच्चें की मौत हो गयी थी, वही दुर्घटना के वक्त गाड़ी को खुद CAF के DSP कुंजराम चौहान चला रहे थे। सड़क दुर्घटना पर चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। वही इस पूरे मामले पर आम लोगों की भी नजर थी, क्योंकि दुर्घटना डीएसपी के द्वारा चलाये जा रहे गाड़ी से हुआ था। एसपी अभिषेक मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जल्द से जल्द जांच पूरी कर निष्पक्ष कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिलाया था। जिस पर आज पुलिस ने सड़क दुर्घटना में बच्चें की मौत के मामले में आरोपी बने डीएसपी कुंजराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मामले में डीएसपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
