रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 6 दिसम्बर सोमवार को रोजगार मेला लगाने जा रहा है। यह मेला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में लगेगा। इस मेले में कुल 534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है।
उप संचालक रोजगार ने बताया कि इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र से ब्लूचिप जॉब्स प्रा.लिमि. रायपुर, टॉप कैरियर सर्विसेस, अलर्ट एसजीएस. प्रा.लिमि., हकदर्शक इंप्रुवमेंट सॉल्युशन्स प्रा.लिमि. एवं जिप्पी हॉयर-रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव (पेटीएम), टेलीकॉलर, एच.आर (महिला), मार्केटिंग मैनेजर (प्रिटिंग कंपनी), सेल्स मैनेजर (ई-कामर्स कंपनी). ड्रायवर, कुक, हॉटल हेल्पर, वेटर, ट्रक डॉयवर, सिक्युरिटी गार्ड, एकाउटेंट, टैलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, एजेन्ट केयर गिवर, डिलिवरी सर्विस आदि के पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नात्तकोत्तर, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. वैद्य ड्रायविंग लायसेंसधारी एवं इंटीरियर डिजायनिंग में उत्तीर्ण योग्य अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए वेतनमान 8 हजार से 30 हजार रूपये की मासिक दर पर की होगी। अतः उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर अपने बॉयोडाटा के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। इस दौरान आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए रोजगार मेला में सम्मिलित होना होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
