रायपुर। हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गया है। फरार होने के सप्ताहभर बाद अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी के उम्र को लेकर भी गफलत सामने आ रहा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी की उम्र 16 साल बताया गया जबकि जांच में आरोपी 20 साल का निकला।
बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी शेख आदिल 27 नवंबर को संप्रेक्षण गृह का रॉड मोड़कर फरार हुआ है। संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर ने शिकायत दर्ज कराई। माना थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। आरोपी 27 नवंबर को वहां से फरार हुआ है। लेकिन इसकी शिकायत उनके द्वारा 4 नवंबर को कराई गई है। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग आरोपियों को रखा जाता है। लेकिन 20 वर्षीय आरोपी को वहां पर रख दिया गया। ऐसे में बाल संप्रेक्षण गृह की इसमें साफ लापरवाही झलक रही है कि आखिर कैसे नाबालिग नहीं होने के बावजूद आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना पुलिस हत्या के प्रयास के आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष बताया गया था। इसलिए उसे माना संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। दस्तावेज परीक्षण के दौरान आरोपी की उम्र 20 वर्ष पाई गई। जिसके बाद किशोर न्याय बोर्ड सेलेन के अनुसार उसे केंद्रीय जेल स्थानांतरण करने का आदेश दिया गया। इसके लिए बाल संप्रेक्षण गृह द्वारा रायपुर पुलिस लाइन से बल मांगा गया। लेकिन बल नहीं मिलने से उसे केंद्रीय जेल स्थांतरित नहीं किया जा सका। इसके बाद 27 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे आरोपी शेख आदिल गृह भवन के गलियारे की खिड़की की रॉड को मोड़कर वहां से फरार हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
