अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस को एक ऐसे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है जो डेढ़ साल पहले हुई थी। सुपारी किलर ने जैसे ही महिला का मोबाइल चालू किया पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है।

अंबिकापुर जिले के एसपी अमित तुकाराम कांबले ने पुराने मामलों की फाइल खोलते हुए उन्हें सुलझाने की जिम्मेदारी थानेदारों को दे रखी है। इन्ही में से एक मामला है लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के सेमरपारा में सुषमा पैकरा नामक महिला की हत्या का। इस महिला के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिले के एसपी ने बताया कि डेढ़ साल पहले 1 जून 2020 को लुण्ड्रा थाने को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सेमरपारा में रहने वाली 30 वर्षिय महिला सुषमा पैकरा का शव उसके घर पर मिला है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की मगर तब इस मामले में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा।
महिला की हत्या की गुत्थी का मामला अब तक पेंडिंग रहने पर रेंज आईजी के निर्देश पर सरगुजा एसपी के द्वारा मामले की जांच पुनः शुरू की गई। नए सिरे से जांच हेतु टीम गठित कर आरोपी की धरपकड़ हेतु छानबीन शुरू की गई।
दरअसल तत्कालीन जांच अधिकारियों को मृतिका का मोबाइल फोन गायब मिला था, जिसे खोजने के लिए साइबर सेल सरगुजा के माध्यम से सर्विलांस में रखा गया था। इसी बीच पुलिस को साइबर सेल से जानकारी मिली कि ग्राम लुण्ड्रा में एक व्यक्ति दिनेश भुईहर के द्वारा मृतिका का मोबाइल इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुलिस ने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ के बाद दिनेश ने बताया कि ठेकेदार अमित सिंह का मृतिका सुषमा के साथ अवैध संबंध था और सुषमा अमित सिंह पर शादी करने का दबाव डाल रही थी, जिसके चलते अमित सिंह ने प्रेमिका सुषमा को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला।
1 लाख रूपये के लालच में दिया साथ
मुख्य आरोपी अमित सिंह ने दिनेश को एक लाख रु देने का लालच दिया। इसके बाद सुनियोजित तरीके से रणनीति तैयार कर अमित सिंह व सहयोगी दिनेश दिनेश ने मिलकर सुषमा की हत्या तकिए से मुंह व गला दबाकर की। जिले के एसपी अमित तुकाराम कांबले ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने वाली पूरी टीम को नगद इनाम देने की घोषणा भी की है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
