भिलाई। भिलाई के भाजपा कार्यालय में रविवार को एक महिला नेत्री ने जमकर बवाल मचाया। टिकट को लेकर असंतुष्ट महिला ने भारी बैठक में हंगामा किया और कुर्सी पटक दी। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के तरफ उंगली दिखाते हुए पूछती रही कि मेरा टिकट कहां है ….?

नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले टिकट वितरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा दिखाई देने लगा है। पार्टी के कई नेता टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में एक महिला नेत्री का गुस्सा फूट पड़ा। महिला कार्यकर्ता पर गुस्सा इस कदर हावी था कि उन्होंने भरी बैठक के दौरान पहले तो बहस किया उसके बाद भी उनके गुस्से का गुबार नहीं उतरा तो अंत में कुर्सियों को उठाकर पटकना शुरू कर दिया। बता दें महिला नेत्री वरिष्ठ नेताओं से अपने टिकट को लेकर सवाल कर रही थी। भाजपा की कार्यकर्ता सुमन उन्नी ने भरी बैठक में कुर्सियां फेंकी है। चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, राकेश पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे। इस दौरान मीडिया के कई लोग वहां मौजूद थे। भाजपा के नेताओं ने महिला नेत्री को रोकने और समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नही मानी अंत मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया के लोगों से वीडियो रिकॉर्डिंग को बंद करने कहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
