सुकमा। रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। तीनों पुलिसकर्मी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसके बार अंदर बैठे लोग उतर कर भाग निकले।

पुलिस लाइन में पदस्थ SI अथनासियूस मिंज पुलिस लाइन में पदस्थ थे। वह रविवार को दर्द की दवाई लेने के लिए अपने दो अन्य साथियों हेड कांस्टेबल रघुनाथ मरकाम और कांस्टेबल सोमनाथ मरकाम के साथ गए थे। वहां से देर शाम करीब 7.30 बजे लौटने के दौरान जगलपुर मार्ग, नेशनल हाईवे-30 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कार मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों पुलिसकर्मी उछल कर सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से SI अथनासियूस मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान कांस्टेबल सोमनाथ मरकाम ने भी दम तोड़ दिया।
हालत गंभीर देख हेड कांस्टेबल रघुनाथ मरकाम को देर रात रायपुर रेफर किया गया, लेकिन ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी। इसके बाद अंदर बैठे लोग कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार मालिक घुरू राव राणा को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
