दुर्ग। जिले के कोलिहापुरी स्कूल में गुड़ पापड़ी खाने से 25 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए है। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है स्वादिष्ट होने के कारण बच्चों ने ज्यादा मात्रा में गुड़ पापड़ी खा ढिया है, फिर भी सेम्पल की जांच कराने की बात अधिकारी कह रहे है।

कोलिहापुरी प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले करीब 25 बच्चे स्कूल से दिए गए बीज निगम का पौष्टिक चिक्की (गुड़ पापड़ी) खाने के बाद बीमार पड़ गए। चिक्की खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बारी-बारी से सभी बच्चे इसी तरह की समस्या बताने लगे। चिक्की खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे इस सम्बन्ध में प्रवास सिंह बघेल का कहना है की बच्चो ने अधिक सख्या में चिक्की खाया है जिससे उनकी तबियत बिगड़ी है।उन्होंने आगे बताया की स्कूलों में सप्ताह में केवल 2 दिन एक-एक बार गुड़ पापड़ी दिए जाने के निर्देश है। कोलिहापुरी स्कूल में एक दिन में 8 बार दे दिया गया। उनका कहना है की हो सकता है चिक्की बच्चो को घर ले जाने के लिए दिया गया हो लेकिन अच्छा लगने की वजह से बच्चों ने खा लिया होगा। जिससे उनकी तबियत बिगड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीज निगम की प्रभारी एमडी तूलिका प्रजापति ने बताया इस घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है और जिस चिक्की को खाकर बच्चे बीमार हुए है उसके सेम्पल लेकर जांच भी कराई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
