बिलासपुर। आबकारी विभाग के विवादित अधिकारी समुद्र सिंह के फॉर्म हाउस के स्विमिंग पूल में एक दूधवाले की लाश मिली है। मृतक समुद्र सिंह की खेत अधिया में बुआई करता था। इसके अलावा अन्य खेतों की देखभाल किया करता था।
सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में रिटायर आबकारी एडिशनल कमिश्नर के फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में दूधवाले का शव मिला है। फार्म हाउस आबकारी विभाग के रिटायर आबकारी एडिशनल कमिश्नर समुद्र सिंह के पुत्र शैलेन्द्र सिंह के नाम पर है। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया का रहने वाला 41 वर्षिय लक्ष्मीनारायण यादव पिता मनराखन यादव दूध बेचने का काम करता हैं। दूध बेचने के साथ ही वह आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह के फार्म हाउस में अधिया ले कर खेती का काम भी करता था। बिनौरी के गांव वालों के अनुसार समुद्र सिंह के इस फार्म हाउस के अलावा अन्य जगहों में मिला कर 70 एकड़ की खेती गांव में है, जिसमे मृतक काम किया करता था। वह रोज सुबह 9 बजे दूध बाटने के लिये बिलासपुर आता था। दूध बांटने के बाद दोपहर 3 बजे तक वापस घर पहुँच जाता था। पर कल देर रात तक लक्ष्मीनारायण यादव घर नही पहुँचा। जिससे परेशान घर वालो ने उसकी तलाश शुरू की पर लक्ष्मी का पता नही चला। सुबह एक ग्रामीण ने बताया कि ग्राम बिनौरी के फार्म हाउस के पास लक्ष्मियादव को कल दोपहर उसने देखा है। घर वालो ने जानकारी मिलने के बाद फार्म हाउस के स्विमिंग पूल के पास जा कर तलाश की। वहां पर लक्ष्मी नारायण यादव का साइकिल खड़ा था व कपड़े पास ही पड़े हुए थे पर लक्ष्मी का आसपास पता नही चल पा रहा था। स्विमिंग पूल का पानी गन्दा हो चुका था। साथ ही उसमे काई जम चुका था लिहाजा अंदर पानी के अंदर दिखाई नही दे रहा था। नीचे डूबे होने की आशंका के चलते पुत्र रामकलेश यादव ने सकरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुँच कर टुल्लू पम्प से पानी को खिंचवाया। पानी निकलने के बाद स्विमिंग पूल से लक्ष्मीनारायण यादव की लाश बरामद हो गयी ।
लक्ष्मी बिलासपुर के शैलेन्द्र सिंह के यहां पिछले कई सालों से दूध दे रहा था और उनके फार्म हाउस में भी अधिया ठेका ले कर काम करता था। शहर से दूध बांट कर वापसी के दौरान कभी कभी उनके बिनौरी स्थित फार्म हाउस में स्विमिंग पूल में नहा लिया में करता था। कल भी वह स्विमिंग पूल पहुँचा था। सूत्रों के मुताबिक वह नशे का भी आदि था। स्विमिंग पूल के पास ही शराब का डिस्पोजल, चखना, गिलास, बोतल आदि मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने स्विमिंग पूल से शव निकालकर पोस्टमाटर्म करा दिया है और शव परिजनों को सौप ढिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
