कोरबा। पिकनिक मनाने गये परिवार का एक बच्चा अचानक हसदेव नदी में गिर गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक 15 साल का ये मासूम पानी की गहराई में चला गया और फिर लापता हो गया। घटना रविवार दोपहर की है, जिसके बाद से पुलिस और SDRF की टीम नदी में लापता बच्चें की तलाश कर रही है। लेकिन सोमवार दोपहर तक बच्चे का शव नहीं मिला था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पंतोरा थानांतर्गत जांजगीर जिला के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट की है। बताया जा रहा है कि दीपका कालोनी में रहने वाले अशोक प्रवीण सिंह का परिवार रविवार को जांजगीर जिला के देवरी गांव पिकनिक मनाने पहुंचा था। अशोक प्रवीण के साथ उनके 4 अन्य दोस्तों का भी परिवार साथ गया हुआ था। देवरी के हसदेव नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट पर परिवार के लोग एन्जॉय कर रहे थे, वही बच्चें नदी के किनारे खेलने में व्यस्थ थे। अशोक प्रवीण का 15 साल का बेटा आयुष्मान अचानक बॉल लेने के लिए नदी के किनारे की तरफ दौड़ रहा था, तभी अचानक चट्टान में उसका पैर फिसल गया और वह नदी की गहराई में जा गिरा।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, मदद के लिए तत्काल घटना की जानकारी पंतोरा पुलिस को दिया गया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी नदी में गिरे आयुष्मान का पता नही चल सका। नदी में पथरीला चट्टान होने के कारण शव के नीचे में फंसने की आशंका पर पुलिस अधिकारियों ने बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बूुलाया गया। दोपहर बाद से देर शाम तक एसडीआरएफ के गोताखोरो की मदद से आयुष्मान की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई सफलता नही मिल सका। जिसके बाद आज सुबह से एक बार फिर नदी में डूबे आयुष्मान की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमें में है। बताया जा रहा है आयुष्मान 11वी क्लास का छात्र था, वही आयुष्मान के पिता निजी कोल वाशरी में काम करते है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
