कोरबा। चरित्र शंका पर शराबी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी खुद ही पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे खेती किसानी करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर (32) से शादी हुई थी। दोनों के 9 व 7 साल के एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात जयपाल शराब पीकर घर पहुंचा। उस समय बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। जबकि जयपाल के पिता अपने काम पर गए थे। वह एक निजी कंपनी में चौकीदारी करते हैं। इस दौरान एक बार फिर शराब के नशे में जयपाल अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो जयपाल अंदर से टांगी उठा लाया और सोमकुंवर के गर्दन पर वार कर दिया।
हमले में सोमकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जयपाल ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। सोमकुंवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर जयपाल का पिता भी पहुंच गया। दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वही अब बच्चों की देखभाल करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
