रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर्स भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक (State Bank of India) इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1200 से ज्यादा खाली पदों को भरने जा रहा है। जिसके ऑनलाइन आवेदन 09 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर 29 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1200 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर 29 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।एसबीआई सीबीओ भर्ती 2021 तीन स्टेप्स के आधार पर की जाएगी। इनमें रिटन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। इन स्टेप्स के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को बैंक में नौकरी मिलेगी। लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है, जिसके एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
पदों की संख्या : 1226
00 वैकेंसी डिटेल्स
सीबीओ रेग्यूलर वैकेंसी – 1100 पद
एसबीआई सीबीओ बैकलॉग वैकेंसी – 126 पद
एसबीआई बैंक में कुल खाली पदों की संख्या – 1226
00 स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
मध्य प्रदेश – 162 पद
छत्तीसगढ़ – 52 पद
राजस्थान – 104 पद
कर्नाटक – 278 पद
तमिलनाडु – 276 पद
गुजरात – 354 पद
00 आयु सीमा
आवेदकों की उम्र 01 दिसंबर 2021 को कम से कम 21 और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
00 आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी या ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
00 कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज की अच्छी समझ होनी चाहिए।
00 कैसे करें आवेदनउम्मीदवारों को सीबीओ भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.co.in/careers पर जाएं।
आवेदक के रूप में पंजीकरण करने के लिए एसबीआई सीबीओ भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करें।
सभी विवरण देकर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट पर क्लिक करें।
उसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लेना न भूलें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
