बीजापुर। अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने रायपुर गए थे । रायपुर से लौटते समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर वापस बीजापुर जा रही स्कार्पियो वाहन खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस गम्भीर हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है वहीं सात घायल हैं। जिनका उपचार कोंडागांव में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से आंदोलन में शामिल होकर बीजापुर लौट रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर सभी को वाहन से निकालकर कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मृत घोषित किया, वही सात घायलों का उपचार जारी है ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
