बिलासपुर। अपने बचपन के पहले स्कूल की यादें सभी की जेहन में वर्षो बाद भी ताजा रहती हैं और हर छात्र अपने सामर्थ्य अनुसार अपने स्कूल के लिये कुछ करना चाहता हैं। उसी तर्ज पर आईजी रतन लाल डांगी ने जिस स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ली वहां पर अपने पिता की याद में कक्ष का निर्माण करवाया हैं।

आईजी रतन लाल डांगी राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले है। वहां मालास उनका पैतृक गांव हैं। अपने पैतृक गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल से ही श्री डांगी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। बाद में उच्च शिक्षा लेते हुए टीचर नायब तहसीलदार के बाद यूपीएससी में चयनित हो कर आईपीएस बने थे। आईजी रतन लाल डांगी जब भी अवकाश में अपने पैतृक गांव में थे तब उनके मन में वहां अपने प्राथमिक विद्यालय को देख कर उसके लिये कुछ कर गुजरने की चाह उठती थी। उन्होंने अपने स्कूल का निरीक्षण कर टीचरों से व गांव वालों से स्कूल की जरूरतों के सम्बंध में बात की। तब उन्हें पता चला कि अब स्कूल प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय में तब्दील हो चुका है इस वजह से वहां अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता हैं। श्री डांगी ने वहां अपने स्व. पिता की याद में कक्ष निर्माण की ईच्छा जताई। तब सितम्बर माह में श्री डांगी के गांव जाने पर स्कूल के शिक्षको व गांव वालों ने उनसे ही भूमि पूजन करवाया। अब तीन महीने बाद स्कूल के लिए एक हाल बन कर तैयार हो गया हैं।
श्री डांगी ने बताया कि ” मेरी प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही स्कूल में संपन्न हुई हैं। लिहाजा जब भी गांव जाता था तो अपने गांव व स्कूल के लिये कुछ न कुछ करने की तम्मना मन मे जागृत होती थी। जब स्कूल में कक्ष की आवश्यकता की बात पता चली तो मैने सामर्थ्यानुसार एक कक्ष का निर्माण करवा दिया”
इससे पहले भी श्री डांगी ने जिस परबतसर हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी हायर सेकेंडरी तक कि पढ़ाई की हैं उसके लिये भी फर्नीचर की व्यवस्था की थी। गांव वालों व स्कूल के शिक्षको व बच्चो ने उनके इस कदम की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
