बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को स्टॉर प्रचारक बनाया है। कांग्रेस नेताओं के साथ मेयर यादव एक-एक बूथ में जानकार प्रचार कर है। बुधवार को वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रोशनी यादव के वार्ड में रैली निकालकर सभा को संबोधिक करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। बीरगांव में कांग्रेस का विधायक है। यदि यहां कांग्रेस के पार्षद जीतकर आएंगे। महापौर कांग्रेस का होगा तो सरकार के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए क्ष्ोत्र में विकास कार्य करेंगें। क्योकि जिसका सरकार प्रदेश में रहता है। वहीं पार्टी विकास भी करती है। इस लिए बिरगांव में कांग्रेस के पार्षदों को पंजा छाप में वोट दिकर विजय बनावें ताकि क्ष्ोत्र में विकास के काम हो सकें। महापौर रामशरण यादव ने पार्षद प्रत्याशी पुष्मा यादव के वार्ड में समाजिक सभा को भी संबोधित किया। इसके अलावा रोशन यादव के वार्ड में नुक्कड़ नाटक के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांगा मेयर यादव ने कहा कि बिरगांव नगर निगम में पिछली बार चुनाव हुआ था। उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार अधिकतर वार्डों में पार्षद के तौर पर चुने गये। लेकिन भाजपा का महापौर चुनाव जीत गया। सरकार कांग्रेस की रही इस लिए आपसी सामंजस नहीं बन पाया। इस बार चुनाव का नियम बदला है। अब पार्षदों का चुनाव होगा। उसके बाद पार्षद अपने बीच से किसी को महापौर चुनेंगे। ऐसे में बहुमत वाले दल का नेता महापौर और सभापति बनेगा। यदि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को विजय बनाते हो तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का लाभ बीरगांव निगम को मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी और पदाधिकारी मौजूद रहें।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
