रायपुर। भारत भूषण गुप्ता ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वर्ण भूमि सड्डु रायपुर मे रहता है, उसका एशियन भारत कन्ट्रक्शन की दुकान अवंती विहार शीतला माता मंदिर के सामने रायपुर में है। फर्म के नाम से केनरा बैंक तेलीबांधा मरीन ड्राईव के सामने खाता है। प्रार्थी अक्सर अपने फर्म के कर्मचारी प्रभात नायक के माध्यम से शाॅप का बिक्री रकम बैंक मे जमा करने भेजता था। 14 दिसंबर को 11.30 बजे बैग में 04 लाख 14 हजार रूपये रखवाकर केनरा बैक के खाते में जमा करने भेजा था। 14 दिसंबर के 12 बजे प्रभात नायक ने अपने मोबाईल नंबर 6261028425 से मेरे मोबाईल नंबर 8871455555 में काॅल करके बताया कि प्रभात नायक रूपयो से भरा बैग सोफा में रखा था और वह बैंक के अधिकारी से बात करने गया बात करके वापस आया तब बैग सोफा में नहीं था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 04 लाख 14 हजार रूपये से भरा बैग को चोरी करके ले गया है। जिस पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 649/2021 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध किया गया है।
शहर के पाॅश ईलाके स्थित कैनरा बैंक तेलीबांधा से दिन दहाड़े हुई उठाईगिरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मामले की जांच करने टीम का गठन किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके मुंशी प्रभात नायक से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी के जाने के मार्गाे का लगातार पीछा करते हुए सी.सी.टी.व्ही. कैमरों को खंगाला गया। इसी दौरान टीम को उपयोग की गई वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा वाहन की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान वाहन को ग्राम पिरदा स्थित हाॅउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्किंग में खड़ा होना पाया गया। टीम के सदस्यों ने वाहन स्वामी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया तो पता चल वाहन हेमंत तिवारी का है। हेमंत तिवारी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा आरोपी प्रभात नायक निवासी अवंति विहार जो प्रार्थी का मुंशी है के कहने पर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त प्रभात नायक को भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी की मुलाकात एक माह पूर्व हेमंत तिवारी से मरीन ड्राईव में हुआ था इसी दौरान प्रभात नायक ने अपने काम के संबंध में हेमंत तिवारी को संपूर्ण जानकारी दिया तथा दोनो ने मिलकर रकम चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार प्रभात नायक बैंक में रकम जमा करने जाता था इसकी जानकारी वह हेमंत तिवारी को देता था जिसके बाद हेमंत तिवारी तुरंत बैंक के अंदर आ जाता था ऐसा वे दोनो विगत 4-5 दिनो से लगातार कर रहे थे किन्तु बैंक में अत्यधिक भीड़ होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपियों ने दिनांक घटना को अपने योजना के मुताबिक चोरी की उक्त घटना को कारित करने में सफल हो गये। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 3,49,500/- रू., चोरी के पैसो से मर्णपुरम गोल्ड से आरोपी हेमंत तिवारी द्वारा गिरवी रखे सोने के जेवरात को छुड़ाये गये सोने के जेवरात कीमती लगभग 50,000/-रू. एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन जुमला कीमती लगभम 5,05,500/- रू. जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – 01 प्रभात नायक पिता सोखी लाल नायक उम्र 23 वर्ष निवासी विजय नगर गली नंबर 05 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर। 02 हेमंत तिवारी पिता उदय शंकर तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नंबर 14/6 हाॅउसिंग बोर्ड पिरदा थाना विधानसभा रायपुर।
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में थाना तेलीबांधा प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि. अतुलेश राय, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सरफराज चिस्ती, महेन्द्र राजपूत, आरक्षक राजिक खान, दिलीप जांगड़े, संतोष सिन्हा, म. आर. बबीता देवांगन थाना तेलीबांधा से आरक्षक जानकीशरण चंद्रवंशी, कमलेश सिंह राजपूत, विपुल सिंह एवं कुलदीप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
