तखतपुर। क्रिश्चन समाज के कब्रिस्तान में दो नई कब्र ने पूरे तखतपुर में सनसनी फैला दी है। समाज के पास्टर और पादरियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से समाज मे किसी का निधन हुआ ही नहीं हुआ है तो कब्रिस्तान में दो नई कब्र आई कहां से ? आखिर कब और किस समय दोनों को दफनाया गया ? किसी ने उन्हें दफनाते हुए देखा क्यों नहीं ? फिलहाल क्रिश्चन समाज ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज करा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को वार्ड क्रमांक 5 मिशन कम्पाउण्ड निवासी पूर्व पशु चिकित्सक राबिन मसीह उम्र 92 वर्ष का निधन हो गया था। जिसके अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 2 बजे समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचें। वहां समाज के लोगों ने देखा कि क्रिश्चन समाज कब्रिस्तान में दो नई कब्र बनी हुई है। समाज के लोगों ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि पिछले कई दिनों में मसीही समाज में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नही हुई है। इसके बाद समाज के सभी पास्टर से जानकारी ली गई कि क्या उन्होंने क्रिश्चन कब्रिस्तान में किसी का अंतिम संस्कार कराया है ? तब समाज के लोगों ने किसी भी सामाजिक व्यक्ति का अंतिम संस्कार क्रिश्चन कब्रिस्तान में नही कराने की जानकारी दी। इसके बाद क्रिश्चन कब्रिस्तान में बनी दो नई कब्र रहस्य का कारण बन गई कि आखिर किन दो लोगों को यहां दफनाया गया है। इधर समाज के संयुक्त डिसाईपल्स मसीही समाज के अध्यक्ष एम प्रसाद ने इसकी जानकारी तखतपुर थाने में देते हुए थाना प्रभारी को अवगत कराया है कि कब्रिस्तान में दो कब्र दिख रही है। इसके बाद पूरे दिन क्रिश्चन कब्रिस्तान में बनी दो कब्र चर्चा का विषय बनी रही। इसके अलावा दो कब्रों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी। कई लोग तो हत्या करके शव दफना देने की चर्चा करते रहे। क्योंकि कब्र एक या दो दिन पुरानी लग रही है। उसमें चढ़ाए गए फूल भी ताजे है।
मसीही समाज द्वारा क्रिश्चन समाज के कब्रिस्तान में दो कब्र देखे जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीएम और उच्चाधिकारीयों को अवगत कराकर मार्ग दर्शन लिया जाएगा। मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी तखतपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
बिलासपुरMarch 31, 2026राहगीरों से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरबेड़ा व डगनिया के बीच करते थे लुट
