बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तारबहार थाने में लोकसभा की पूर्व सांसद ने अपने पति के खिलाफ अश्लील तस्वीर भेजने का मामला दर्ज करवाया हैं। आरोपी पति द्वारा पूर्व सांसद पत्नी को ईमेल में अश्लील तस्वीर भेजने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। तो वही आरोपी पति मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिले में रहने वाली पूर्व सांसद का अपने पति से विवाद चल रहा है। उनके बीच के विवाद का मामला पहले भी थाने में पहुंच चुका है। पूर्व महिला सांसद ने पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत की। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पति ने ईमेल में अश्लील तस्वीर भेजी। साथ ही उनके इंटरनेट मीडिया एकाउंट फेसबुक के माध्यम से अश्लील तस्वीर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आइटी एक्ट की धारा 67-inf,67(a)inf के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। अपराध दर्ज हो जाने के बाद आरोपित पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि पूर्व में भी आरोपी पति के खिलाफ मारपीट के अन्य मामले में उस पर एफआईआर हो चुकी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
