बिलासपुर। तखतपुर के क्रिश्चन कब्रिस्तान में जिन दो कब्रों को लेकर सनसनी फैली हुई थी वो इंसानी की नही बल्कि कुत्तों की निकली। दोनों कुत्ते मसीही समाज के ही एक परिवार का था। पिछले दिनों कुत्तों का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों की तरह उनकी परवरिश हुई थी तो उसका अंतिम संस्कार भी उसी तरह से किया गया था।

तखतपुर के कब्रिस्तान में जिन दो कब्रों को लेकर हायतौबा मचा था और पुलिस की सांसे फूल रही थी उस कब्र में इंसानों की नहीं बल्कि दो पालतू कुत्तों की शव निकली। जब से मसीही समाज के लोगों ने थाने में शिकायत की थी तब से पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए दौड़भाग शुरू कर दिया था। पुलिस ने आसपास के लीगों से पूछताछ करने के अलावा मुखबीर के पूरे तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उधर मसीही समाज के लोगों ने भी समाज मे पूछताछ जारी रखा। इसी बीच मीडिया में भी खबर प्रकाशित हो गई।जब मीडिया में खबर प्रकाशित हुआ तो दो शख्स मनोज लिंकन और मार्शल लिंकन तखतपुर के थाने में प्रकट हुए और बताया कि करीब 6- 7 वर्षों से दो कुत्तों को पाल कर रखा हुआ था। अचानक दोनों की एक साथ मृत्यु हो गई। दोनों कुत्ते परिवारिक सदस्य की तरह थे जिसके चलते उन्होंने दोनों को गुनु और मिक्कु को कब्रिस्तान में ताबूत बनाकर दफन किया था। पुलिस को दोनों ने कुत्तों के दफन करते समय जो तस्वीर ली गई थी वह भी पुलिस को उपलब्ध कराई। परिजनों का कहना है कि यदि क्रिश्चियन समाज को आपत्ति है तो दोनों को निकाल कर कहीं और दफन कर देंगे। दोनों के बयान के बाद तखतपुर पुलिस ने राहत की सांस ली। फिर भी उनके कथन की तस्दीक करने के लिए पुलिस ने उनके पड़ोसियों के भी बयान लिया और ताबूत बनाने वाले से भी पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस में मामले का पटाक्षेप किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
