दुर्ग। साइंस कॉलेज के अंदर छात्राओं के बीच झगड़े का वीडियो शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे को अश्लील गालियां देते हुए लात घूसे और डंडे बरसा रही हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल आरएन सिंह ने लड़कियों को रंगे हाथ झगड़ा करते पकड़ा और उनकी क्लास लगाई। प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अब तक की नौकरी में पहली बार लड़कियों को इस तरह झगड़ा करते देखा है। प्रिंसिपल ने दोनों छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर समझाईश दी और उनसे माफीनामा लिखवाया है।

कॉलेजों में लड़कों के बीच की लड़ाई की कई घटनाएं देखी और सुनी होंगी, लेकिन लड़कियों को एक दूसरे के साथ गाली गलौज करते लड़ते हुए पहली बार देखेंगे। दुर्ग साइंस कॉलेज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। सोमवार 13 दिसंबर को साइंस की दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगी। दोनों एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां दे रही थीं। उनकी दोस्तों ने उन्हें समझाया लेकिन वे दोनों एक दूसरे को फिल्मी स्टाईल में लात घूंसे चला रही थीं। इसके बाद भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह डंडा लेकर एक दूसरे को मारने दौड़ी। इसी दौरान राउंड में निकले कालेज प्रिंसिपल आरएन सिंह ने उन्हें लड़ते देखकर फटकार लगाई और उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। इसेक बाद दोनों लड़कियों की मां को बुलाया गया और समझाईश दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के पिता नहीं हैं। उनका पालन पोषण उनकी मां ही कर रही है। दोनो लड़कियों की माओं ने इस हरकत के लिए शर्मिंदिगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल को एक माफीनामा भी लिखकर दिया।

बीकॉम फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की हैं छात्रा
जिन दो लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ है वो दुर्ग साईस कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर व सेकण्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन किसी छात्र ने झगड़े का वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में उसे वायरल कर दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
