बिलासपुर। होटल पेट्रीसियन में शनिवार से 20 वां छत्तीसगढ़ ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी व बिलासपुर डिविजनल ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वाधान में नेत्र विशेषज्ञों का 2 दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ.एल.सी.मढ़रिया ने बताया कि 2 साल पूरा विश्व व हमारा देश कोरोना से जूझने के बाद अब स्थिति कुछ अच्छी हुई है, तो हमारे बिलासपुर में 20 वां राज्य स्तरीय नेत्र विशेषज्ञों का 2 दिवसीय सम्मेलन कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे राज्य से लगभग 300 नेत्र विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य अंधत्व के प्रमुख कारण मोतियाबिंद के सर्वश्रेष्ठ ऑपरेशन के बारे में दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ व आल इंडिया ऑप्थल्मिक सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ हरवंश लाल एवं फेको व रिफ्रेक्टरी सर्जन डॉ.संजय चौधरी एडवांस फेको के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे एवं शोध पत्र पढ़ेंगे। B.D.O.S के अध्यक्ष डॉ.एच.आर.प्रसाद ने बताया कोरोना से होने वाले नेत्र के बीमारी व ईलाज के बारे में विशेष सत्र रखा गया है। डॉ संदीप तिवारी सचिव आयोजन समिति ने बताया मुंबई से आने वाले फेको सर्जन डॉ. विशाल केन्या द्वारा एडवांस लेंस व कार्निया में होने वाले केरेटोकोनस के ईलाज के बारे में जानकारी देंगे। डॉ मढ़रिया ने बताया डायबिटिस से होने वाले अंधत्व पर विशेष व्याख्यान रखा गया है। हमारे देश में 6 से 7 करोड़ लोग डायबिटिस से पीड़ित है, और उनमें से हर वर्ष हमारे देश में लाखों लोग डायबिटिस के कारण अंधत्व के शिकार हो रहे है, उसके एडवांस ईलाज के बारे में बताया जावेगा। इस सम्मेलन में राज्य के सभी नेत्र चिकित्सकों को अंधत्व के निदान के नई – नई शोध कि जानकारी दी जावेगी।प्रदेश के अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.सुभाष मिश्रा द्वारा शासकीय नेत्र चिकित्सकों कि बैठक रखी गई है, वे सभी नेत्र चिकित्सक इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इसका लाभ पूरे प्रदेश के अंधत्व निवारण कार्यक्रम को सफल बनाने में नींव का पत्थर साबित होगा। उपरोक्त कॉनफेरेन्स में C.S.O.S. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आनंद शर्मा, डॉ.संजय मेहता, डॉ.सौरभ लूथरा व अन्य नेत्र विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
