रायपुर। राजधानी के कलेक्टर सौरभ कुमार ने देर रात ध्वनि से होने वाले प्रदुषण के खिलाफ सख्त नजर आ रहे है। इसी सिलसले में एक आदेश जारी किया है कि रात 10 बजे के बाद DJ या धुमाल का शोर सुनाई दिया तो प्रशासन और पुलिस की टीम सख्त एक्शन लेगी। DJ का सारा सेटअप जब्त कर लिया जाएगा और थाने में FIR भी होगी। धुमाल के ढोल ताशे भी इसी तरह जब्त कर लिए जाएंगे।
इस आदेश के तत्काल बाद से ही राजधानी की पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुरानी बस्ती इलाके में देवानंद यादव एक कार्यक्रम में DJ-धुमाल बजा रहा था। रात 10 बजकर 30 मिनट के बाद भी तेज आवाज में गाने बज रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब इसे जब्त कर लिया है। देवानंद धमतरी के मड़ाई भाटा गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज किया गया है। नगर निगम अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि रात के वक्त बिना शासन- प्रशासन की अनुमति से वृंदावन पैलेस के शादी के एक आयोजन में डीजे बजाया जा रहा था। इलाके के लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि यहां बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को इससे काफी दिक्कत हो रही थी। समझाइश देने के बावजूद भी DJ की आवाज को धीमा नहीं किया गया, इस वजह से ये कार्रवाई की गई है। अफसरों ने बताया कि इस तरह का एक्शन जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
