दंतेवाड़ा। खाद्यमंत्री के अपशब्द कहना सहायक खाद्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर उसे सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दंतेवाड़ा के SDM कार्यालय में अपनी सेवा देंगे।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्द कहने के आरोपों के बाद सहायक खाद्य अधिकारी मनीष चितले को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने मनीष चितले के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने उन्हें पद से पहले ही हटा दिया था। चितले को निलंबित किए जाने पर तत्कालीन व्यवस्था की दृष्टि से आगामी सहायक खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निलंबन अवधि में मनीष चितले का मुख्यालय SDM कार्यालय दंतेवाड़ा तय किया गया है। दरअसल बुधवार को कुआकोंडा इलाके में अवैध धान रखे जाने की शिकायत के बाद मामले में विभाग की टीम दबिश देने पहुंची थी। इस बीच विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर चौहान और सहायक खाद्य अधिकारी मनीष के बीच बहस हो गई। विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसकी शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से भी की गई थी। गुरुवार को कांग्रेस का एक दल कलेक्टर के पास शिकायत लेकर भी पहुंचा था। इसके बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
