जांजगीर। जांजगीर जिले के कुछ गांवों लगातार बकरियां चोरी ही रही है। चोर भी बड़े महंगे चोर है क्योंकि वो चोरी करने के लिए कार से आते है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही गांव के लोग बिजली बंद करके सोते है तो कुछ लोग कार से आते है और बकरियां चोरी करके ले जाते है। अब ये पूरा मामला थाने पहुंच गया है, मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

धाराशिव, कर्रा और आस-पास के 6 गांव के लोगों ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बकरियां चोरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया पिछले कई दिनों से हमारी बकरियां चोरी हो रही हैं। रात को हम जब लाइट बंद कर सो जाते हैं, तो बकरिया पार हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने पिछले कुछ दिनों में देखा है कि रात को कुछ लोग कार से आते हैं और बकरियां उठा ले जाते हैं। डर के मारे हम उनके पास तक नहीं जा पाते। आस-पास के गांव के लोगों ने बताया कि हम काफी परेशान हैं। हम बकरी पालन कर अपना गुजारा करते हैं। ऐसे में अब इस तरह से बकरी चोर होगी तो हम क्या करेंगे। आस-पास के 6 गांव के 6 से ज्यादा गांव की 50 बकरियां पार हो गई हैं। पुलिस ने अब मामले में ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि यहां 4व्हीलर बकरी चोर गैंग सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों को इसलिए भी शक है क्योंकि 3 महीने पहले पुलिस ने जिले के बम्हनीडीह थाने इलाके से 2 लोगों को पकड़ा था। वह इस तरह कार के जरिए ही बकरियां चोरी किया करते थे। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
