केरल: केरल के अलझुप्पा में लगातार दो नेताओं की हत्या का मामला सामने आया है। यहां 12 घंटे के अंदर दो नेताओं को हत्याकर मौत के घाट उतार दिए है। जानकारी के मुताबिक यहां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया और बीजेपी के दो राज्य स्तरीय नेता को मौत के घाट उतार दिया है। यहां हत्या के बाद तनाव का माहौल जिसके चलते इलाके में धरा 144 लागू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या उनके घर के सामने ही कर दी गई, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी हमलावरों की आठ सदस्यीय टीम ने उन पर हमला किया और उन्हें चाकू मार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
एसडीपीआई के राज्य सचिव शान केएस (38) की शनिवार की रात अज्ञात गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। एसडीपीआई नेता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अपने स्कूटर पर मन्नाचेरी में घर लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक कार में आए हमलावरों ने पहले उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और नीचे गिरने पर उनपर कई बार चाकू से हमला कर दिया गया। पीड़ित को कई फ्रैक्चर और सिर में चोटें आईं और बाद में एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में दो राजनीतिक हत्याओं की निंदा की और कहा कि सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी। ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा, SDPI ने हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की संलिप्तता का आरोप लगाया, लेकिन RSS के जिला नेताओं ने किसी भी भूमिका से इनकार किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
