रायगढ़। खरसिया की पुलिस ने डकैती के पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके एक मिसाल पेश की है। हालांकि घराबन्दी के समय अंधेरे का फायदा उठाकर 4 आरोपी भागने में सफल हो गए थे केवल एक आरोपी ही मौके पर पकड़ में आया। बाद में पुलिस ने राजनांदगांव से एक और आरोपी को पकड़ लिया गया, 3 अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से देशी कट्टा, लाइट पिस्टल, बाइक, बटन चाकू मोबाइल ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा गमछा रस्सी, बैग आदि की जप्ती की है।

घटना दिनांक 19 दिसंबर की रात्रि गश्त पर टीआई खरसिया सुम्मत साहू खरसिया टाऊन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दो आरक्षकों ने सूचना कि महका रोड तरफ का बीएसएनएल टावर के बगल में पांच व्यक्ति छूपके बैठे हैं और गोविंद कॉलोनी में डकैती डालने की बात कर रहे है। सभी लोग हथियार से लैस है। सूचना मिलते ही इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उनके मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा चौकी एवं थाने के स्टाफ को आरोपियों की घेराबंदी करने सभी को बीफ किया गया। विधिवत कार्यवाही के लिये गवाहों को भी साथ रखा गया, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने क्षेत्र की घेराबंदी की जहां डकैती की तैयारी करते हुए 5 व्यक्ति बैठे हुए थे। लेकिन पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला पाना अफजलगढ़ जिला बिजनोर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा धाना मालखरौदा जिला जाजगीर-चांपा का होना बताया। मौके से भाग निकले अपने साथियों का नाम विजय कुमार प्रजापति निवासी बिजनोर (UP), मोहम्मद फिरोज पिता हुसेन, सोनू पिता रहमुद्दीन, सतमान पिता मो. युनुस तीनों निवासी छपरा का होना बताया।
मौके पर आरोपी सोहल खान की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 06 कारतूस एवं डकैती की योजना बना हुआ नाम मिला, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। घटनास्थल पर पुलिस टीम को दो बैग मिला जिसमे एक बैग के अंदर कपड़े (जीस जॅकेट शॉल) विजय नाम का लिए बुलाकर सभी घटना को अंजाम देते थे। आरोपी सोहेत बताया कि दिनांक 14-15/12/2021 की रात में द्वारा कोरबा के एक सूने मकान में जेवर व नगदी रकम की चोरी किये हैं। जिसके बाद खरसिया के गोविंद कॉलोनी के एक मकान में घुसकर लोगों को भय दिखाकर उसके हाथ पर रस्सी से बांधकर डकैती डालने की योजना थी। इसकी योजना बनाकर बीएसएनएल टावर के पास इकट्ठा हुये थे। आरोपी द्वारा बीएसएनएल टावर के आगे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक किनारे मोटरसाइकिल CT100 CG AN-2212 को लिटा कर रखा था जिसे आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी सोहेत ने यह भी बताया कि घटना के बाद सभी गोड़वाना एक्सप्रेस से भागने की योजना थी। घटना के संबंध में आरोपियों के विरूद्ध अप. क्र. / 2021 धारा 402.399 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की सम्पूर्ण जानकारी पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं जीआरपी को सूचित कर खरसिया, छाल, भूपदेवपुर थाने के विवेचको की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रेन रूट एवं बस रूट पर रवाना किया गया। साथ ही साइबर सेल को विभिन्न मोबाइल टावर के एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज चेक में लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस की एक टीम द्वारा फरार आरोपी विजय कुमार प्रजापति को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है। आरोपी विजय कुमार प्रजापति के मेमोरंडम पर आरोपी से एक देशी कट्टा, 06 कारतूस, 2 मोबाइल, एक बाइक की जप्ती की गई है। आरोपी विजय प्रजापति द्वारा उसके साथियों को अलग-अलग दिशाओं में फरार होने की जानकारी दिया गया है जिस पर पुलिस पार्टी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।
गिरफ्तार आरोपी
(1) सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा
(2) विजय कुमार प्रजापति रंजीत सिंह प्रजापति निवासी ग्राम बादीगढ़ राजनगर थाना रेहड जिला बिजनौर (UP)
फरार आरोपी
(3) मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
(4) सोनू पिता रहमुद्दीन निवासी कसौली मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
(5) सलमान पिता मो. युनुस निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
गिरफ्तार आरोपियों से बरामद
02 देशी कट्टा, 12 नग कारतूस, 01 लाइट पिस्टल, 02 मोटर सायकल, 3 मोबाइल, बटन चाकू, 03 नग रेल्वे टिकट, आरोपी विजय प्रजापति का आधारकार्ड, ATM, प्लग पाना, पलास, 06 नग रस्सी के टुकड़े, आरोपियों द्वारा बनाया गया नक्शा, दो बैग, कपड़े।पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं एएसपी लखन पटले तथा एसडीओपी निमिषा पाडे के मार्गदर्शन पर पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया सुम्मत साहू के साथ आ. विशोप सिंह, प्र. आ. शंकर क्षत्रिय, प्र. आ. अशोक देवांगन, आ. साबिल चंद्रा, आ. सत्यनारायण सिदार, प्र. आ. शत्रुघन सिदार, योगेंद्र साहू, आ. मुकेश यादव की अहम भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
