कोरबा। सेंट्रल स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई करने का वीडियो वायरल होते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामला थाने तक जा पहुंची मगर प्रबंधन ने दबाव डालकर छात्र के अभिभावकों को समझौते के लिए तैयार कर लिया है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्रीय विद्यालय के मुख्यालय के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है, वहीं बाल कल्याण समिति ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

कोरबा जिले के NTPC टाउनशिप में संचालित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्र की पिटाई कोई और नहीं बल्कि टीचर ही कर रहा है। वीडियो 18 दिसंबर का बताया जा रहा है जो वायरल हो गया। इसमें क्लास में मनोज कुमार नामक शिक्षक एक छात्र को बुरी तरह से पीट रहे हैं। इस दौरान छात्र किसी बात को लेकर बार-बार सॉरी कह रहा है, लेकिन टीचर इतने गुस्से में है कि वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है और लगातार छात्र के गाल पर तमाचे जड़ रहे हैं। इस वाकये को छात्र के सहपाठी ने ही अपने मोबाइल से कैमरे में कैद किया और वायरल कर दिया। छात्र की पिटाई का यह मामला जहां एक और सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वहीं दूसरी और अपने बच्चे की बुरी तरह पिटाई से दुखी अभिभावकों ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। छात्र की मां की ओर से लिखित शिकायत दर्री थाने में की गई है। जिसके बाद छात्र का डाक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया।

00 मामला रफा-दफा करने का प्रयास
इधर वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया संस्थानों से स्कूल की प्राचार्या नागमणि को फोन आने लगे। तब स्कूल प्रबंधन गंभीर हुआ और मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया। पीड़ित छात्र के माता-पिता को स्कूल में बुलाकर शिक्षक के भविष्य का हवाला देकर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला गया।
00 जांच और कार्रवाई के लिए प्रबंधन को नोटिस
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा जे पी भरद्वाज ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्या को नोटिस भेज कर मामले की जांच करने और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। वहीं बताया जा रहा है कि यह मामला केंद्रीय विद्यालय के मुख्यालय में पहुँच गया है और वहां से भी प्रबंधन को नोटिस जारी हो गया है और इस मामले की जांच रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
00 बाल कल्याण समिति ने भी लिया संज्ञान
छात्र की पिटाई के इस मामले को जिला बाल कल्याण समिति ने भी संज्ञान में लिया है और इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजी जा रही है। वहीं पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी इस मामले में प्रशासन को पत्र लिखकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने इस मामले में कहा कि जब छात्र के पालक ने थाने में शिकायत की है, तब शिक्षक पर FIR दर्ज की जाये और क़ानूनी कार्रवाई की जाये। इस मामले को लेकर पैरेंट्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी जे पी भरद्वाज को ज्ञापन सौंपा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
