दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां को गाली देने का बदला युवक की हत्या करके लिया। सबसे पहले उसने युवक से दोस्ती बढ़ाई, फिर उसे शराब पार्टी का ऑफर देकर एक सूनसान जगह पर ले गया और चाकू से उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। मरोदा पटेलपारा में 17 वर्षीय लड़के की एक छोटी सी किराना दुकान है। उस दुकान में कभी-कभी उसकी मां भी बैठती है। तीन दिन पहले मोनू साहू (26 वर्ष) नाम का युवक दुकान पहुंचा और उससे उधारी में सामान मांगा। जब महिला ने उधार सामान देने से मना किया तो मोनू ने महिला से गाली गलौज कर दिया। जब इस बात की जानकारी उसके बेटे को हुई तो मन में बदला लेने के मकसद से उसने मोनू से दोस्ती की और शराब पार्टी का ऑफर दिया।सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मोनू और नाबालिग लड़का मरोदा डैम 52 सीढ़ी के पास पहुंचे। दोनों ने बैठकर वहां शराब पी। जिसके बाद मोनू नशे में चूर हो गया तो नाबालिग ने धीरे से अपनी जेब से चाकू नुमा कटर निकाला और मोनू का गला रेत दिया। इसके बाद उसने उसे झाड़ी के पास अधमरी हालत में छुपा दिया और वहां से भाग गया। मोनू जब देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद अगले दिन उन्होंने नेवई थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि शाम को मोनू आरोपी लड़के के साथ गया था। तब से वह घर नहीं लौटा है। पुलिस को मोनू द्वारा आरोपी लड़के की मां को गाली देने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस कुम्हारी पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात मान ली और मोनू का शव कहां है यह भी बताया। मौके से पुलिस ने आरोपी की जेब से वह कटर भी बरामद किया जिससे उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
