कोरबा। आंख में मिर्ची पावडर डाल कर 5 लाख रुपए लूट की घटना फर्जी निकली। प्रार्थी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर मालिक की रकम को हड़प करने के लिए साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार के दोपहर करीब 12:30 बजे प्रार्थी चमन कुमार पात्रे पिता चेतनदास उम्र 30 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा जिला कोरबा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी वाल्वोलीन कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर पदस्थ है। कोरबा निवासी विनोद कुमार अग्रवाल जिनका जे पी टायर एजेंसी है, विनोद कुमार अग्रवाल के द्वारा शनिवार दिनांक 18-12-2021 को प्रार्थी के खाते में 05 लाख रुपए ट्रांसफर किया गया और कहा गया था कि बैंक से रकम निकाल कर लेकर आना । विनोद कुमार अग्रवाल के कहने के अनुसार प्रार्थी चमन कुमार पात्रे स्टेट बैंक बाकीमोगरा से रकम निकालकर कोरबा जा रहा था किंतु कुछ काम होने से दीपिका से होकर कोरबा जाने के लिए विनोद अग्रावल को बताकर दीपका के लिए निकला था तभी रास्ते में 02 अज्ञात बाइक सवार आए और ओवरटेक कर प्रार्थी के आंख में मिर्ची फेंक कर रुपयों से भरा हुआ बैग लूटकर भाग गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
