बिलासपुर। रेंज के IG रतनलाल डांगी ने 92 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की है। जिसमें सबसे ज्यादा 28 लोगों की पदोन्नति बिलासपुर जिले से की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार रेंज के IG रतन लाल डांगी ने अपने रेंज में पदस्थ 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए आदेश आज जारी किया। बिलासपुर रेंज में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बिलासपुर के 28, रायगढ़ के 20, कोरबा के 18, जांजगीर-चांपा के 15, मुंगेली के 05 तथा गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के 06 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम के अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदो की पूर्ति की जायेगी। जिससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी वही लंबित प्रकरणों की विवेचना, अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यों में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने शुभकामना प्रेषित की है।



Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
